{"_id":"6acba3daa003fd1b5405b346","slug":"video-three-accused-arrested-for-involvement-in-theft-incidents-at-four-farm-locations-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"चार स्थानों पर खेत में चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्थानों पर खेत में चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने बवानीखेड़ा क्षेत्र में चार स्थानों पर खेत में चोरी की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी का सामान खरीदने वाले चौथे आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस ने 8 अक्तूबर को दीपक, नरेश निवासी बलियाली तथा संदीप निवासी वार्ड नंबर-19 बरवाला हिसार को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव भुरटाना में खेतों में दो स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके अतिरिक्त आरोपियों द्वारा गांव बलियाली में भी 2 खेतों से मोटर व इंजन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी विशाल निवासी गोराना हांसी को भी 10 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक इंजन, एक मोटर, दो पंखे तथा चोरी की वारदातों में प्रयोग की गई टाटा मैजिक गाड़ी बरामद की है। पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी दीपक, नरेश व संदीप को न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार भेज दिया गया, जबकि आरोपी विशाल को रिहा किया है। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि अभियोग में अनुसंधान जारी है। पुलिस द्वारा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।