Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Maharaja Agrasen Jayanti celebrated with great enthusiasm in Tohana, Fatehabad; a program will be held at Ram Bhavan
{"_id":"6acb5051a003fd1b5405b2f8","slug":"video-maharaja-agrasen-jayanti-celebrated-with-great-enthusiasm-in-tohana-fatehabad-a-program-will-be-held-at-ram-bhavan-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, राम भवन में होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, राम भवन में होगा कार्यक्रम
अग्रवाल समाज के प्रवर्तक, सूर्यवंशी महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। अग्रवाल सभा रजि. टोहाना द्वारा सुबह महाराजा अग्रसेन चौक पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। एडवोकेट निशांत जैन द्वारा विधि-विधान से हवन कराया गया, जिसमें समाज के सभी अग्रबंधु मौजूद रहे।
अग्रवाल सभा के कार्यालय में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि शाम सवा छह बजे राम भवन में महाराजा अग्रसेन जयंती का मुख्य भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बद्रीनाथ से पंडित जी विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन भगवान श्रीराम के वंशज थे और उन्होंने एक रुपये व एक ईंट के सिद्धांत से समाजवाद की नींव रखी थी। उनकी जयंती पूरे देश-विदेश में मनाई जा रही है।
इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने टोहाना वासियों और देशवासियों को महाराजा अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि महाराजा अग्रसेन की कृपा से सभी के घरों में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहे और धन-धान्य की वर्षा हो, लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे।
कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा की ओर से अपील की गई है कि शाम को राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें। यहां विशेष आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।