Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Agri-Tourism Center at HAU, Hisar reopens after 21 months; visitors will have to pay an entry fee, and even staff members must purchase tickets for admission.
{"_id":"6acb4b5c7a78f056b9052881","slug":"video-agri-tourism-center-at-hau-hisar-reopens-after-21-months-visitors-will-have-to-pay-an-entry-fee-and-even-staff-members-must-purchase-tickets-for-admission-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार एचएयू में 21 महीने बाद खुला एग्री टूरिज्म सेंटर का ताला, देखने के लिए जेब ढीली करनी होगी; प्रवेश के लिए कर्मियों को भी लेना होगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार एचएयू में 21 महीने बाद खुला एग्री टूरिज्म सेंटर का ताला, देखने के लिए जेब ढीली करनी होगी; प्रवेश के लिए कर्मियों को भी लेना होगा टिकट
करीब 21 महीने बाद चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (सीसीएसएचएयू) में करीब 5.6 करोड़ की लागत से तैयार किए गए एग्री टूरिज्म सेंटर का ताला खुल गया है। रविवार को सुंदरकांड पाठ के साथ इसकी शुरुआत किया गया। सीएम नायब सिंह सैनी के हाथों से उद्घाटित एग्री टूरिज्म सेंटर में प्रवेश के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी। विश्वविद्यालय (विवि) की करीब छह एकड़ जमीन पर विवि के 5.6 करोड़ रुपये खर्च कर तैयार किए गए इस सेंटर में जाने के लिए विवि के कर्मियों को भी 50 रुपये चुकाने होंगे।
सीएम नायब सिंह सैनी ने एचएयू परिसर में बने एग्री टूरिज्म सेंटर का 9 जनवरी 2025 को उद्घाटन किया था। सरकारी स्तर पर बने प्रदेश के पहले एग्री टूरिज्म सेंटर पर सीएम के जाने के छह घंटे बाद ही ताला लगा दिया गया था। करीब 21 महीने बाद रविवार को इस सेंटर पर ताला खोल दिया गया है।
दूसरे देशों व प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों को हरियाणा की एग्रीकल्चर टूरिज्म से अवगत कराने के लिए एचएयू में एग्री टूरिज्म सेंटर विकसित किया गया है। सेंटर के अंदर हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने के लिए मिल रही है।
हरियाणवी वेशभूषा-कृषि यंत्र भी एग्री टूरिज्म सेंटर के अंदर एक मिनी म्युजियम भी बनाया गया है। इसमें खेती में प्रयोग होने वाले उपकरण व औजार रखे गए हैं। इनके उपयोग के बारे में आगंतुकों को जानकारी दी जानी थी। यहां एक रेहट का मॉडल भी बनाया गया है जिसमें पानी निकलता दिखाया गया है। रहट देखकर बाहरी लोगों, बच्चों को भी जानकारी मिलेगी कि पहले सिंचाई के लिए किस तरह के साधन का उपयोग करते थे।
एग्री टूरिज्म सेंटर को विवि ने तीन साल के लिए निजी एजेंसी को सौंप दिया है। यह एजेंसी इस सेंटर का संचालन कर रही है। एजेंसी प्रति व्यक्ति टिकट के तौर पर 50 रुपये वसूलेगी। 13 साल से कम आयु के बच्चे के लिए 30 रुपये का टिकट तय है। विवि के कर्मियों व विद्यार्थियों को भी टिकट लेने के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
देसी व्यंजन के लिए 100 रुपये से होगी शुरुआत...
सेंटर में घूमने आने वालों को हरियाणा के देसी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए एजेंसी ने अलग- अलग रेट तय किए हैं। इसमें कचरी की चटनी, दही, बाजरे की रोटी, सरसों का साग, मक्का की रोटी, टींडी का घी, छाछ-लस्सी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 100 रुपये से रेट शुरु होंगे। एग्री टूरिज्म सेंटर रोज सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुलेगा।
हमने तीन साल के लिए सेंटर को लीज पर लिया है। इसके लिए जून में ऑनलाइन टेंडर मांगे गए थे। हमारा टेंडर योग्य पाया गया। हम विश्वविद्यालय को हर महीने 30,000 रुपये किराये के तौर पर अदा करेंगे। बिजली का बिल अलग से अदा करेंगे। - लक्ष्य गोयल, संचालक, एग्री टूरिज्म सेंटर, एचएयू, हिसार।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।