{"_id":"6acb36602c7f03653b0e3838","slug":"video-paddy-soaked-by-rain-at-ambalas-mohra-grain-market-poor-arrangements-exposed-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला के मोहड़ा अनाज मंडी में बारिश से भीगा धान, व्यवस्थाओं की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला के मोहड़ा अनाज मंडी में बारिश से भीगा धान, व्यवस्थाओं की खुली पोल
कैंट की मोहड़ा अनाज मंडी में रविवार को हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मंडी प्रशासन के पुख्ता दावों की पोल उस समय खुल गई जब खुले आसमान के नीचे पड़ा किसानों का धान पानी में भीग गया।
अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए किसानों ने अपनी उपज बचाने की भरपूर जद्दोजहद की। कई किसानों ने खुद के तिरपाल से धान को ढंकने की कोशिश की, तो कुछ ने शेड के नीचे बची-खुची जगह में बोरियां बचाने की भागदौड़ की। इसके बावजूद, अधिकांश किसानों का धान खुले में ही लावारिस हालत में पड़ा रहा। बोरियों के मुंह खुले होने के कारण धान के ढेर पूरी तरह भीग गए।
किसानों का कहना है कि उनकी सूखी हुई फसल अब बारिश के पानी में भीग चुकी है। मौसम साफ होने के बाद उन्हें एक बार फिर से धान सुखाने और फटकने की मशक्कत करनी होगी। इस प्रकार धान के भीगने से उसमें नमी की मात्रा बढ़ेगी, जिससे सरकारी खरीद के दौरान उन्हें नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने मंडी प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।