{"_id":"6acba407eff78aabf60806c1","slug":"video-shri-ram-katha-commenced-in-chhoti-kashi-with-a-grand-kalash-yatra-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा का आगाज
भिवानी। छोटी काशी में रविवार से श्रीराम कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय दादू सेवक समाज के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रीराम के जयकारों के साथ नगर परिक्रमा की। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने बताया कि कलश यात्रा श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर से शुरू होकर न्यू हाउसिंग बोर्ड स्थित राजश्री बैंक्वेट हॉल पहुंची। 20 अक्तूबर तक संत रामझूलन दास महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम चार बजे से शुरू होगी। कलश यात्रा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान संत-महात्माओं और धर्माचार्यों का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। बुवानीवाला ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा, कर्तव्य और सेवा का संदेश देता है। श्रीराम कथा जैसे आयोजन सनातन संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।