फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A new pair of leopards to arrive at the zoo; a wooden ramp to be built in the enclosure.

Bhiwani News: चिड़ियाघर में आएगा तेंदुए का नया जोड़ा, बाड़े में बनेगा लकड़ी का रैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A new pair of leopards to arrive at the zoo; a wooden ramp to be built in the enclosure.
​भिवानी के लघु चिड़ियाघर का  मुख्य गेट।
भिवानी। चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर में तेंदुए के नए जोड़े के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र के पुणे जिले के जुन्नर स्थित मानिकडोह तेंदुआ बचाव केंद्र से जोड़ा लाने के लिए केंद्रीय जू प्राधिकरण, नई दिल्ली की मंजूरी का इंतजार है। वहीं दर्शकों की सुविधा के लिए तेंदुए के बाड़े में लकड़ी का नया रैंप बनाया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल बाड़े में कंक्रीट का रैंप अंदर की ओर होने से कई बार दर्शकों को तेंदुए नजर नहीं आते। नया रैंप ऐसी जगह बनाया जाएगा जहां बैठने पर तेंदुए का आसानी से दीदार हो सके। नए जोड़े के वयस्क होने के कारण यहां उनके प्रजनन और कुनबा बढ़ने की भी उम्मीद है। बाड़े में बदलाव तेंदुओं की सुविधा और दर्शकों की सहूलियत को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बब्बर शेरों का कुनबा सात से बढ़कर नौ सदस्यीय होगा
लघु चिड़ियाघर में फिलहाल बब्बर शेरों के कुनबे में सात सदस्य हैं। इनमें चार वयस्क और तीन मादा शावक शामिल हैं। कुनबे को नौ सदस्यों तक बढ़ाने की योजना है। इसके तहत दो नर बब्बर शेर लाए जाएंगे और एक मादा बब्बर शेर को दूसरी जगह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल पहले बिहार के नालंदा चिड़ियाघर से मादा बब्बर शेर बिटू को लाकर नर शेर सिंघम के साथ रखा गया था। इसके बदले यहां से नर शेर शेरा को नालंदा भेजा गया था। परिवार के मुखिया सिंभा और गीता से सिंघम व शेरा पैदा हुए थे। गीता ने 23 अक्तूबर 2025 को दूसरी बार तीन मादा शावकों को जन्म दिया था जो अब एक साल के होने वाले हैं।
वर्तमान में चिड़ियाघर में सिंभा-गीता और सिंघम-बिटू के जोड़े हैं। योजना के अनुसार दो और नर बब्बर शेर लाकर मादाओं के साथ जोड़े बनाए जाएंगे। इसके बाद चार वयस्क जोड़े हो जाएंगे और शेरों के कुनबे को बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

मास्टर प्लान के तहत नए बाड़े भी बनेंगे
लघु चिड़ियाघर के मास्टर प्लान के तहत मौजूदा चौड़े बाड़ों को संकरा कर नए वन्यजीवों के लिए अलग बाड़े तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद दर्शक यहां नए वन्यजीवों को देख सकेंगे। प्रस्तावित वन्यजीवों में दुर्लभ प्रजाति के लकड़बग्घे और मकाऊ सहित अन्य जीव शामिल हैं। नए बाड़ों की ड्राइंग भी तैयार हो चुकी है।

तेंदुए का जोड़ा लाने के लिए जाएगी टीम
वन्यजीव-जंतु विभाग के सोमबीर सिंह ने बताया कि मानिकडोह केंद्र से तेंदुए का जोड़ा लाने के लिए चिकित्सक, गार्ड, कीपर सहित करीब पांच सदस्यीय टीम जाएगी। टीम केंद्र में वयस्क जोड़े का चयन करेगी और इसके बाद उसे भिवानी लाया जाएगा। इससे पहले तेंदुए के बाड़े में मरम्मत और जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।



लघु चिड़ियाघर में मानिकडोह तेंदुआ बचाव केंद्र से तेंदुए का जोड़ा लाने के लिए केंद्रीय जू प्राधिकरण की मंजूरी का इंतजार है। फिलहाल बाड़े में जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं और दर्शकों की सुविधा के लिए लकड़ी का नया रैंप बनाया जाएगा। बब्बर शेरों का कुनबा बढ़ाकर चार वयस्क जोड़े करने की तैयारी भी है। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। - देवेंद्र हुड्डा, वन निरीक्षक एवं इंचार्ज, चौधरी सुरेंद्र सिंह लघु चिड़ियाघर, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed