फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A Dispute Erupted Among Spectators at the Match,

इंदौर: मैच देखने पहुंचे दर्शकों के बीच हुआ विवाद, जमकर मारपीट; एक युवक को किया अर्धनग्न

Sun, 11 Oct 2026 10:24 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 10:24 PM IST
सार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान दो युवकों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे अर्धनग्न करते लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। फिलहाल किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
A Dispute Erupted Among Spectators at the Match,
match

विस्तार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में मैच के दौरान दो युवकों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। मैच देखने पहुंचे युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे अर्धनग्न कर दिया गया। घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर: होलकर स्टेडियम में हुई चौकों-छक्कों की बारिश, 30 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे; हर बाउंड्री पर आतिशबाजी
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, होलकर स्टेडियम में मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। इसी बीच दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विवाद के दौरान युवक के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हो गए और उसे अर्धनग्न कर दिया गया। घटना के दौरान स्टेडियम में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया और विवाद को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यही वजह है कि फिलहाल विवाद की असल वजह सामने नहीं आ सकी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्टेडियम में दर्शकों की सुरक्षा और मैच के दौरान व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सार्वजनिक खेल आयोजन में इस तरह मारपीट होना सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मामला माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से बीच-बचाव किए जाने की जानकारी सामने आई है। विवाद किस बात पर शुरू हुआ, मारपीट में शामिल युवक कौन थे और घटना के दौरान अन्य लोगों की क्या भूमिका रही, इन सभी बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed