फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cheers rang out in the Ramlila as soon as the Shiva-Dhanush (Shiva's bow) broke; Sita placed the *varmala* (wedding garland) around Ram's neck.

Bhiwani News: रामलीला में शिवधनुष टूटते ही गूंजे जयकारे, सीता ने राम को पहनाई वरमाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Cheers rang out in the Ramlila as soon as the Shiva-Dhanush (Shiva's bow) broke; Sita placed the *varmala* (wedding garland) around Ram's neck.
सीता स्वयंवर में शिव धनुष को तोड़ने के लिए प्रत्यंचा चढ़ाते भगवान श्री राम।
बहल। कृष्ण वाटिका में शनिवार रात रामलीला नाट्य कला केंद्र की ओर से आयोजित रामलीला में शिवधनुष टूटते ही जयकारे गूंज उठे और सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद के जीवंत मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

सीता स्वयंवर के प्रसंग में राजा जनक ने सीता के विवाह के लिए शिवधनुष उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी। स्वयंवर में पहुंचे कई राजा-महाराजा धनुष को हिला तक नहीं सके। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने शिवधनुष उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाई तो धनुष टूट गया। इसके साथ ही स्वयंवर स्थल जयकारों से गूंज उठा और सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डालकर उन्हें पति रूप में स्वीकार किया।
विज्ञापन

इसके बाद रावण-बाणासुर संवाद का मंचन हुआ। शिवधनुष टूटने के प्रसंग पर दोनों के बीच हुए संवादों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कलाकारों ने दमदार अभिनय से इस प्रसंग को रोचक बनाया। वहीं, धनुष टूटने की आवाज सुनकर पहुंचे भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद भी आकर्षण का केंद्र रहे। लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण जवाब और परशुराम के क्रोध को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। दोनों के बीच संवादों के दौरान दर्शक खूब तालियां बजाते नजर आए। कलाकारों की शानदार अभिनय क्षमता और प्रभावशाली संवाद अदायगी ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed