{"_id":"6acbc603cf510090790f037e","slug":"statue-of-martyr-subedar-dharam-singh-unveiled-wife-pays-tribute-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158510-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहीद सूबेदार धर्म सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, पत्नी ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहीद सूबेदार धर्म सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, पत्नी ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू रोड स्थित धीराणा मोड़ के शहीद स्मारक प्रांगण में रविवार को शहीद सूबेदार धर्म सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उनकी पत्नी संतोष देवी ने प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में परिजनों, पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने शहीद के बलिदान को याद कर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। सूबेदार धर्म सिंह ने भारतीय सेना के ऑपरेशन पवन के दौरान 19 जनवरी 1989 को श्रीलंका के जाफना में देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में स्थापित प्रतिमा युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी।
उनके पुत्र सुरेंद्र सिंह तंवर और पुत्री सुनीता देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।
समारोह में विधायक मनोज नांगली, कांग्रेस नेता अमर सिंह हालुवासिया, जज पवन सिंह, पार्षद मोनू, पूर्व बार प्रधान संदीप तंवर, कमल प्रधान, जिला सैनिक अधिकारी बलवान परमार और राष्ट्रीय सम्मान ट्रस्ट के नेत्रपाल तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। भारतीय सेना की 11 राजपूताना राइफल्स की टीम ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद धर्म सिंह का बलिदान देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यपालन का प्रतीक है।