{"_id":"677e70917bff9b627b0ebfac","slug":"aryaman-busy-preparing-for-youth-olympics-noida-news-c-23-1-vns1013-50484-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूथ ओलंपिक की तैयारी में जुटा आर्यमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:04 PM IST
Link Copied
सिटी के सितारे - 10 वर्ष की आयु में वुशू ताओलू के गुर सीखने वाले ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी निवासी आर्यमन शर्मा ने 14 वर्ष की आयु तक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक व 2024 में रजत पदक हासिल किए। खिलाड़ी का सपना 2026 में दिल्ली में आयोजित होने वाली यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। इसके लिए वह प्रतिदिन चार-पांच घंटे पिता से वुशू के गुर सीख रहा है। कोच व पिता मनदीप शर्मा ने बताया कि आर्यमन ने 2021 में वुशू खेलना शुरू किया था। 2022 में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। उसके बाद उसने तीन वर्ष लगातार राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह ग्रेनो के सेक्टर-36 स्थित उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। खिलाड़ी दो घंटे सुबह व दो घंटे शाम को रोजाना अभ्यास करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।