{"_id":"6a995d9bc7460ff54a03303b","slug":"video-waterlogging-in-varanasi-for-six-months-lanes-in-bajardiha-and-jolha-dakshini-have-turned-into-ponds-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में छह महीने से जलभराव, बजरडीहा-जोल्हा दक्षिणी की गलियां तालाब बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में छह महीने से जलभराव, बजरडीहा-जोल्हा दक्षिणी की गलियां तालाब बनीं
वाराणसी में कैंट विधानसभा क्षेत्र के बजरडीहा-जोल्हा दक्षिणी, वार्ड नंबर 27 में पिछले करीब छह महीनों से लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र की लगभग हर गली में गंदा पानी भरा है। इससे स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। घरों और गलियों के आसपास लंबे समय से पानी जमा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र की तस्वीरें 'स्मार्ट सिटी वाराणसी' के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं। लगातार सात बार विधायक रहे सौरभ श्रीवास्तव के विधानसभा क्षेत्र में यह स्थिति स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। नागरिकों ने प्रशासन और नगर निगम से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर जलभराव समाप्त कराने की मांग की है। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी समाधान की भी अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।