फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Politics MP Babu Singh takes dig says BJP is fostering corruption and mafia raj calls for outreach

राजनीति: सांसद बाबू सिंह ने कसा तंज, कहा- भ्रष्टाचार और माफिया राज को बढ़ावा दे रही भाजपा; संपर्क का आह्वान

Wed, 09 Sep 2026 06:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 09 Sep 2026 06:09 PM IST
सार

सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर धर्म की राजनीति, भ्रष्टाचार और माफिया राज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए पीडीए समाज को एकजुट करने की अपील की। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य पर जुटने को कहा।

विज्ञापन
Politics MP Babu Singh takes dig says BJP is fostering corruption and mafia raj calls for outreach
पत्रकारवार्ता में सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और अन्य नेतागण। - फोटो : संवाद

विस्तार

सर्किट हाउस में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर धर्म के नाम पर राजनीति करने, भ्रष्टाचार और माफिया राज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पीडीए समाज को पूरी ताकत से एकजुट होना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की ताकत से सरकार चुनी जाती है, लेकिन मौजूदा सरकार आम जनता की इसी ताकत को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। किसान, मजदूर, छात्र समेत विभिन्न वर्गों के लोग अब बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर पीडीए के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय के एजेंडे की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की सत्ता सौंपने के लक्ष्य के साथ जुटने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों से संपर्क कर पीडीए समाज को एकजुट किया जाए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए 51 प्रतिशत वोट हिस्सेदारी का लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनसंपर्क जरूरी है।

इस मौके पर सपा सांसद छोटेलाल खरवार, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य, आदित्य मौर्य, सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. लोकपति सिंह, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, संजय यादव, डॉ. केडी सिंह पटेल, हिदायत उल्ला खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed