Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Protesters took to the streets in Tohana, Fatehabad, against inflation and anti-people policies, and burned an effigy of the government.
{"_id":"6a98f775cf8359f143054cce","slug":"video-protesters-took-to-the-streets-in-tohana-fatehabad-against-inflation-and-anti-people-policies-and-burned-an-effigy-of-the-government-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में महंगाई व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में महंगाई व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, सरकार का फूंका पुतला
बढ़ती महंगाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कर्मचारियों और आम लोगों का रोष सड़कों पर देखने को मिला। वाल्मीकि मोहल्ले में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कर्मचारी नेता मुंशीराम ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर पूरे देश में सरकार की नीतियों का विरोध किया जा रहा है। मुंशीराम ने कहा कि आज देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। चीनी 70 प्रति किलो और प्याज 50 प्रति किलो तक बिक रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर पूंजीपतियों और कॉर्पोरेट घरानों को बढ़ावा दे रही है। ठेका प्रथा के तहत कर्मचारियों को मात्र 7 से 8 हजार रुपये में काम करने पर मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनका शोषण हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होतीं और बढ़ती महंगाई पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक उनका यह आंदोलन और विरोध प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।