{"_id":"677e899bf408ed67190fd467","slug":"video-social-workers-met-the-officer-in-chandauli-discussed-about-guaranteeing-the-safety-of-journalists","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में अधिकारी से मिले समाजसेवी, पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी देने पर चर्चा की, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर राष्ट्रपति को दिया गया पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में अधिकारी से मिले समाजसेवी, पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी देने पर चर्चा की, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर राष्ट्रपति को दिया गया पत्रक
चकिया तहसील में उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा के माध्यम से नगर के समाजसेवी और पत्रकारों ने बुधवार को राष्ट्रपति को एक पत्रक दिया। जिसमें छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर न्याय की मांग की गई है। पत्रक में पत्रकार के हत्यारे को सजा देने और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर मांग की गई है। पत्रक में कहा गया है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या न केवल एक व्यक्ति की हत्या है, बल्कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। पत्रकार समाज की आवाज़ उठाते हैं और सच को सामने लाने का कार्य करते हैं। इसलिए, पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी देना आवश्यक है। चार मांग की गई कि_बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दें।मुकेश चंद्राकर के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जाए।भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी की जाए,पत्रकार संगठन और स्वतंत्र पत्रकारों के लिए आयोग का गठन किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।