वाराणसी में देव भाषा पर आधारित संगीत निशा की शुरुआत हुई। जहां कजरी और अन्य गीतों की प्रस्तुति यादगार बन गई। पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने वेद ऋचाओं के गान से माहौल को देवमय बना दिया। इन छात्राओं ने संस्कृत भाषा में ही कजरी की प्रस्तुति की। ताल दादरा में निबद्ध कजरी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बता दें कि सुर गंगा संगीत महोत्सव की ये निशा देव भाषा को समर्पित थी।