Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhath in Kashi Devotees gather 84 ghats ponds and lakes tight security arrangements surveillance via drones

काशी में छठ: 84 घाटों सहित तालाबों-सरोवरों पर पहुंचे व्रती, सुरक्षा का तगड़ा घेरा; ड्रोन से हो रही निगरानी

Sun, 15 Nov 2026 04:05 PM IST
Aman Vishwakarma Aman Vishwakarma
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:05 PM IST
सार

डाला छठ पर काशी के 84 गंगा घाटों समेत कुंडों और सरोवरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की नौ टीमें, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी हो रही है। वहीं, 30 ब्लैक स्पॉट घाटों पर सुरक्षा संबंधी चुनौतियां बरकरार हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए 15 और 16 नवंबर को कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन
Chhath in Kashi Devotees gather 84 ghats ponds and lakes tight security arrangements surveillance via drones
दशाश्वमेध घाट पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर काशी के गंगा घाटों से लेकर कुंडों, तालाबों और सरोवरों तक आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है। रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और सोमवार भोर में उदीयमान सूर्य की आराधना के लिए हजारों व्रती परिवारों के साथ घाटों पर पहुंचने लगे। अस्सी, सामने घाट, भदैनी, तुलसी घाट, दशाश्वमेध, शीतला घाट, राजघाट और नमो घाट समेत गंगा के 84 घाटों पर तैयारियां की गई हैं। बरेका स्थित सूर्य सरोवर और शिवपुर के गणेश पोखरा में भी व्रती अर्घ्य दिया जाएगा। इस बीच, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन


अस्सी घाट पर पूजा के लिए वेदियां बनाई गई हैं और घाट की सीढ़ियों पर जमी सिल्ट को हटाकर समतल किया गया है। बरेका स्थित सूर्य सरोवर में पानी का स्तर कम करने के लिए पंप लगाकर पानी निकाला गया है। प्रमुख घाटों और जलाशयों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंची हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ड्रोन से निगरानी, एनडीआरएफ की नौ टीमें संभालेंगी मोर्चा
सुरक्षा के लिहाज से गंगा घाटों, कुंडों और तालाबों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात रहेंगी। प्रत्येक टीम में 30 बचावकर्मी शामिल होंगे। इनके पास रेस्क्यू मोटर बोट, वाटर एंबुलेंस, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, ऑक्सीजन सिलिंडर और प्रशिक्षित गोताखोर होंगे। आठ प्रमुख घाटों और सरोवरों पर अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करेगी। कंट्रोल रूम से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी। एनडीआरएफ की टीमें बरेका सूर्य सरोवर और शिवपुर के गणेश पोखरा में भी तैनात हैं। 

हालांकि, सुरक्षा इंतजामों के बीच घाटों की कुछ चुनौतियां भी चिंता बढ़ा रही हैं। नगर निगम ने हादसों की आशंका वाले 30 घाटों और स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। इनमें तुलसी घाट, ललिता घाट, अस्सी घाट, सामने घाट, पंचगंगा घाट, मुंशी घाट, नमो घाट और केदार घाट प्रमुख हैं। इन स्थानों पर पानी में बैरिकेडिंग और जेटी की व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार घाटों पर जल पुलिस के 40 जवान, 10 गोताखोर और 10 स्थानीय मल्लाहों की तैनाती की जानकारी दी गई है। ऐसे में लाखों की भीड़ के बीच जल सुरक्षा पर विशेष सतर्कता की जरूरत होगी। 

विज्ञापन

घाटों की ओर वाहन ले जाने पर रोक, रात में तीन घंटे ही भारी वाहनों को छूट
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने 15 और 16 नवंबर के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। रविवार दोपहर 12 से रात आठ बजे तक और सोमवार भोर तीन से सुबह आठ बजे तक कई मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा। रामापुरा चौराहे से गोदौलिया की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। छठ पूजा से जुड़े वाहनों को मजदा टॉकीज और सनातन धर्म इंटर कॉलेज की ओर डायवर्ट कर पार्क कराया जाएगा। गोदौलिया से दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद और शीतला घाट की तरफ भी वाहन नहीं जा सकेंगे। बेनिया तिराहे से रामापुरा जाने वाले वाहनों को बेनिया-पियरी मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा।

भारी वाहनों को 15 और 16 नवंबर को रात 11 बजे से सुबह दो बजे तक ही नो-एंट्री में छूट मिलेगी। इसके बाद सुबह दो बजे से नगर क्षेत्र में उनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा के अनुसार, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। 

आस्था के इस महापर्व पर प्रशासन के सामने दोहरी जिम्मेदारी है। एक तरफ व्रतियों को घाटों तक सुरक्षित पहुंचाना और दूसरी तरफ गंगा की गहराई, भीड़ और यातायात से जुड़ी चुनौतियों से निपटना। ऐसे में श्रद्धालुओं की सतर्कता और प्रशासनिक मुस्तैदी ही छठ के आयोजन को सुरक्षित और सुगम बनाने में अहम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed