{"_id":"6aec666e0d1e82b0dd098b0c","slug":"video-saltanapara-kagarasa-khatha-bnavata-ha-bhajapa-ka-sarakara-sajaya-saha-na-kharaga-ka-ghara-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: कांग्रेस खुद बनवाती है भाजपा की सरकार, संजय सिंह ने खरगे को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: कांग्रेस खुद बनवाती है भाजपा की सरकार, संजय सिंह ने खरगे को घेरा
सुल्तानपुर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आम आदमी पार्टी (आप) को भाजपा की बी टीम बताने वाले बयान पर पार्टी सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर में तीखा पलटवार किया। शहर के गभड़िया स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद भाजपा की सरकारें बनवाती रही है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी पर सवाल उठा रही है।
संजय सिंह ने अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड (2016), गोवा (2017 और 2022), कर्नाटक (2019) और मध्य प्रदेश (2020) का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में कांग्रेस के विधायक भाजपा में चले गए और वहां भाजपा की सरकार बन गई। उन्होंने कांग्रेस को अपनी कमियों पर विचार करने की नसीहत दी। कहा कि उत्तर प्रदेश में 37, बिहार में 36, बंगाल में 54 और तमिलनाडु में 59 साल से कांग्रेस चुनाव हार रही है।
उन्होंने कहा कि आप के अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और वह खुद भाजपा से लड़ते हुए जेल गए। इसके बावजूद कांग्रेस आप पर सवाल उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 लाख रुपये तक का चिकित्सा बीमा, नहरों में पानी और सरकारी नौकरियों जैसे काम कर रही है। आप फिर प्रचंड बहुमत से जीतेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।