{"_id":"6af363202f7e00c8c9046d24","slug":"after-diwali-trains-become-crowded-seats-full-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-168974-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिवाली बाद ट्रेनों में बढ़ी भीड़, सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिवाली बाद ट्रेनों में बढ़ी भीड़, सीटें फुल
विज्ञापन
रेलवे के आरक्षण काउंटर पर टिकट के लिए खड़े लोग। संवाद
सुल्तानपुर। दिवाली की छुट्टियां समाप्त होते ही परदेस लौटने वाले यात्रियों की राह कठिन हो गई है। रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में सीटों का संकट गहरा गया है। दिल्ली और मुंबई जाने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षण के लिए जगह नहीं बची है।
श्रमजीवी, महामना और सद्भावना एक्सप्रेस में स्लीपर कोच ''नो रूम'' हो चुके हैं। मुंबई जाने वाली साकेत और तुलसी एक्सप्रेस में 150 से अधिक वेटिंग चल रही है। सामान्य आरक्षण तो दूर, तत्काल टिकट हासिल करने के लिए भी यात्रियों को घंटों जद्दोजहद करनी पड़ रही है। प्रतापगढ़ के राम सजीवन मौर्य ने बताया कि श्रमजीवी एक्सप्रेस में 10 दिसंबर तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं। यात्री रविशंकर विश्वकर्मा ने मुंबई जाने वाली ट्रेनों में नवंबर के अंत तक 150 से अधिक वेटिंग बताई।
तत्काल टिकट के लिए मारामारी
तत्काल टिकट की मारामारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को 15 से अधिक आवेदन फॉर्म बांटे गए। इनमें से दिल्ली, मुंबई और पंजाब जाने वाले महज पांच यात्रियों को टिकट मिल सका। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक शिवकुमार ने बताया कि सीमित सीटों के कारण सभी यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है।