{"_id":"6af2f10baa8c9087ec039bf5","slug":"salman-khan-and-chitrangada-singh-starrer-maatrubhumi-may-war-rest-in-peace-trailer-release-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए अभिनेता; चित्रांगदा के अंदाज ने चौंकाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए अभिनेता; चित्रांगदा के अंदाज ने चौंकाया
Tue, 10 Nov 2026 10:31 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:31 PM IST
सार
Maatrubhumi Trailer: 'मातृभूमि' भारत-चीन के सैनिकों के बीच 2020 में गलवान घाटी में हुए सैन्य टकराव की घटनाओं से प्रेरित है।
सलमान ने अपने शरीर को फौजी के तौर-तरीकों और सहनशक्ति के हिसाब से ढालने के लिए कड़ी मेहनत की है।
फिल्म में सलमान खान, चित्रांगदा सिंह, अनूप बिक्रम शाही, मुकेश ऋषि और अंकुर भाटिया जैसे कलाकार हैं।
विज्ञापन
मातृभूमि
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आए हैं। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
कब रिलीज होगी फिल्म?
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पहले इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। मगर वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी की वजह से इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया।

क्या है फिल्म की स्टारकास्ट?
वॉर ड्रामा में सलमान खान, चित्रांगदा सिंह, अनूप बिक्रम शाही, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया और अभिलाष चौधरी जैसे कलाकार हैं। इसके निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं और निर्माता सलमान खान हैं। यह फिल्म 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनाई गई है। पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था। हालांकि, फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया।

किस घटना से प्रेरित है फिल्म?
फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2020 में गलवान घाटी में हुए सैन्य टकराव की घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए सलमान खान ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कर्नल बी संतोष बाबू के किरदार में ढलने के लिए कठिन फिटनेस रूटीन अपनाया। उन्होंने लद्दाख की ऊंचाई और कठिन परिस्थितियों में प्रशिक्षण लिया। उन्होंने अपने शरीर को फौजी के तौर-तरीकों और सहनशक्ति के अनुकूल ढालने के लिए मेहनत की है।