{"_id":"6af3611d501ee6c0980fea0e","slug":"district-all-rounder-danveer-singh-selected-for-the-tripura-team-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-169007-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जिले के ऑलराउंडर दानवीर सिंह का त्रिपुरा टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जिले के ऑलराउंडर दानवीर सिंह का त्रिपुरा टीम में चयन
Tue, 10 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
दानवीर सिंह। स्रोत- कोच
सुल्तानपुर। जिले के ऑलराउंडर दानवीर सिंह का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए त्रिपुरा की टीम में चयन हुआ है। इस खबर के बाद जिले में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। यह क्रिकेट टूर्नामेंट 14 नवंबर 2026 से पंजाब के मोहाली और चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
दानवीर सिंह ने डीसीए क्रिकेट ग्राउंड स्थित गनपत सहाय पीजी कॉलेज की वाईसीसी क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव असद अहमद के निर्देशन में अपनी प्रतिभा को निखारा। पिछले वर्ष भी उनका सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चयन हुआ था। एक मैच के दौरान चोट लगने के कारण वह पिछले सत्र में नहीं खेल पाए थे। इस साल त्रिपुरा के चयन मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। एक मैच में उन्होंने 60 गेंदों में शतक भी जड़ा।
त्रिपुरा का पहला मैच आंध्र प्रदेश से होगा। दानवीर सिंह तहसील जयसिंहपुर के मुरैनी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अजय सिंह ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उनके चयन पर गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्रबंधक ओमप्रकाश पांडेय, प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दीं।