{"_id":"6af35f1670547386c603021c","slug":"the-district-lit-up-with-lamps-the-sky-resounded-with-fireworks-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-168975-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दीपों से जगमगाया जिला, आतिशबाजी से गूंजा आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दीपों से जगमगाया जिला, आतिशबाजी से गूंजा आसमान
Tue, 10 Nov 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर दीयों को जलाते हुए।
सुल्तानपुर। दीपों का पर्व दिवाली रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक घरों और प्रतिष्ठानों में दीपों व रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी बिखरी रही। लोगों ने शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
दिवाली पर बाजारों में भी खूब रौनक रही। सुबह से ही दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। मिठाई, सजावटी सामान, दीपक, मोमबत्ती, फूल-माला, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों विजेथुआ महावीरन धाम, धोपाप धाम, बाबा जनवारीनाथ धाम और सीताकुंड धाम में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर पर्व मनाया।
दूबेपुर के तिवारीपुर फतेहपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में अरुण कुमार तिवारी के नेतृत्व में 1100 दीप जलाए गए। इसके बाद सामूहिक आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। घरों में दीप जलाने के साथ बच्चों ने आतिशबाजी की। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की बधाई दी।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने भारत का मानचित्र बनाकर जलाए दीप
पयागीपुर। दिवाली पर श्यामनगर खेल मैदान में खिलाड़ियों ने रंगोली से भारत का मानचित्र बनाकर दीप जलाए। कबड्डी और एथलेटिक्स ट्रैक की पूजा भी की गई। मुख्य अतिथि डॉ. एके सिंह ने दीप जलाकर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर राघवेंद्र भूषण पांडेय, राजेश वर्मा, सत्यवीर यादव, अनूप तिवारी, सभासद गिरीश मिश्र, महेश कुमार और कोच अवधेश मिश्र समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। पंत स्टेडियम में भी खिलाड़ियों ने दीप जलाकर आतिशबाजी की। संवाद