{"_id":"677be91481ffb36b740b4a4c","slug":"video-young-man-drowned-while-bathing-in-rihand-reservoir-of-sonbhadra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र के रिहंद जलाशय में नहाते समय डूबा युवक, 22 घंटे बाद मिला शव, बीजपुर थाना क्षेत्र में इंटकवेल के पास हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र के रिहंद जलाशय में नहाते समय डूबा युवक, 22 घंटे बाद मिला शव, बीजपुर थाना क्षेत्र में इंटकवेल के पास हुई घटना
बीजपुर थाना अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत एक संविदा कंपनी के कर्मचारी रिहंद जलाशय में डूब गया। वह अपने दोस्त के साथ पिकनिक मनाने वहां पहुंचा था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम ने करीब 22 घंटे बाद उसका शव बरामद किया।
गाजीपुर के सैदपुर निवासी विनय कुमार सिंह (24) रविवार को अपने साथी अमित साहू के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। रिहंद जलाशय के किनारे स्थित इंटक वेल के पास वह नहाने लगा। वह पानी में आगे बढ़ता गया और गहराई में चला गया। जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो साथी अमित ने सूचना अपने उच्चाधिकारियों सहित 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की। सोमवार की सुबह नाविकों की मदद से पानी में खोजबीन हुई, मगर सफलता नहीं मिली। बाद में चोपन से गोताखोरों व मिर्जापुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। करीब 22 घंटे बाद युवक का शव बरामद हुआ। अमित साहू ने पुलिस को बताया कि पिकनिक मनाकर लौटने के दौरान अचानक विनय नहाने के लिए जलाशय में उतर गया। कहा था कि उसे अच्छी तरह तैरना आता है। युवक के कपड़े व चप्पल जलाशय के किनारे पड़े थे। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। विनय कुमार सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।