फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lok Adalat held in jail, 2 cases settled

Sonebhadra News: जेल में लगी लोक अदालत, 2 मामले निपटे

Wed, 09 Sep 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Lok Adalat held in jail, 2 cases settled
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर और साप्ताहिक जेल लोक अदालत का भी आयोजन किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन व प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव राहुल और सिविल जज जूनियर डिविजन इंदु वर्मा की टीम के निरीक्षण के दौरान जेल में कुल 918 बंदी निरुद्ध मिले। इनमें 726 विचाराधीन और 192 सिद्धदोष बंदी शामिल हैं। अधिकारियों ने बंदियों से उनकी समस्याओं और मुकदमों से संबंधित जानकारी ली। साप्ताहिक जेल लोक अदालत में सिविल जज इंदु वर्मा के समक्ष चार मामले चिह्नित किए गए थे। इनमें से दो मामलों का निस्तारण किया गया। एक मामले में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जबकि दूसरे अभियुक्त ने जेल लोक अदालत के माध्यम से अपने मामले का पूर्ण निस्तारण कराया। सिद्धदोष बंदियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी अपील और मुकदमों की स्थिति की जानकारी ली गई। जेल प्रशासन को निर्देश दिया गया कि जिन बंदियों की आर्थिक स्थिति निजी अधिवक्ता रखने की नहीं है, उनसे संपर्क कर निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए नियमानुसार प्रार्थना पत्र संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र, जेलर अरविंद कुमार सिन्हा, डिप्टी जेलर गौरव कुमार, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed