फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   VHP completes 62 years, discusses service to nation and religion

Sonebhadra News: विहिप के 62 वर्ष पूरे, राष्ट्र और धर्म सेवा पर की चर्चा

Wed, 09 Sep 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
VHP completes 62 years, discusses service to nation and religion
खड़िया में आयोजित विहिप की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
शक्तिनगर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अपने स्थापना के 62 वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की राष्ट्र, हिंदू और धर्म रक्षा की 62 वर्षों की यात्रा और प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विहिप के क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर ने कहा कि परिषद ने 62 वर्षों तक राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा की है। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को विश्व का सबसे बड़ा अहिंसक आंदोलन बताया। दिवाकर ने कहा कि विहिप के नेतृत्व में हुए इस संघर्ष के कारण ही प्रभु श्रीराम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हैं। उन्होंने संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के प्रमुख पड़ावों और कार्यकर्ताओं के योगदान का उल्लेख किया। विहिप के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख हेमंत मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की। उन्होंने 62 वर्षों की यात्रा में पूर्णकालिक और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों पर जोर दिया। विहिप प्रखंड अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि प्रखंड मंत्री पंकज चौबे ने संचालन किया। इस अवसर पर जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रांत सेवा प्रमुख सीमा उपाध्याय, रंजीत सिंह, बजरंग दल सह संयोजक संदीप गुप्ता, जिला संगठन मंत्री आनंद गुप्ता और दयाशंकर कुशवाहा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed