{"_id":"677be8cd1426f7469500865d","slug":"video-the-mutilated-body-of-a-youth-missing-for-ten-days-was-found-in-the-forest-in-sonbhadra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में दस दिनों से लापता युवक का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में दस दिनों से लापता युवक का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका
हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा के पास जंगल में सोमवार को एक युवक का शव मिला। वह पिछले दस दिनों से लापता था। क्षत-विक्षत शव पर कई जख्म भी मिले हैं। युवक की बाइक घटनास्थल से छह किमी दूर एक घर के पास से बरामद हुई है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। शव को परीक्षण के लिए बीएचयू भेजा गया है। दुद्धी के मनबसा गांव निवासी दिनेश कुमार (24) गत 26 दिसंबर की रात करीब आठ बजे घर से अपनी बाइक लेकर गड़दरवा गांव के लिए निकला था। उसका इस गांव में अक्सर आना-जाना लगा रहता था। अगले दिन 27 दिसंबर को दोपहर तक परिजन युवक से संपर्क के लिए लगातार फोन करते रहे, मगर कोई जवाब नहीं मिल रहा था। उसके बाद से मोबाइल भी बंद हो गया। दिनेश की बाइक गड़दरवा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर के समीप मिली। दिनेश के पिता शिवकुमार ने काफी खोजबीन के बाद एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गड़दरवा गांव के कुछ लोगों पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई। एसपी के निर्देश पर हाथीनाला पुलिस ने गांव निवासी चंदर, उसकी पत्नी, विजय सिंह गोंड, देव सिंह, मनोज, विजय गुप्ता, देव सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। इस बीच सोमवार की सुबह बीट चौकीदार ने दुद्धी-हाथीनाला मार्ग से करीब दो सौ मीटर अंदर पगडंडी के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा। शव पर मौजूद कपड़ों व जूते से शिनाख्त परिजनाें ने दिनेश के रूप में की। दिनेश का शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथीनाला थाना पहुंच कर हत्या का आरोप लगाने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।