{"_id":"684ad32129f8eb607c0fb0a2","slug":"video-talents-who-were-in-top-10-of-sonbhadra-in-high-school-and-intermediate-exams-were-honored-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जिले के टॉप-10 में शामिल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जिले के टॉप-10 में शामिल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, देखें VIDEO
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जिले की श्रेष्ठता सूची में स्थान पाने वाले मेधावियों का गुरुवार को सम्मान हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में 22 मेधावियों को 21 हजार रुपये का चेक, टैबलेट, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अमर उजाला की ओर से भी सभी मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने मेधावियों की प्रतिभा को सराहते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि प्रदेश में शिक्षा का माहौल बदला है। पहले नकल माफिया हावी थे। अब वही बच्चे आगे बढ़ रहे हैं, जो पढ़ रहे हैं। पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। यह सफलता सिर्फ एक पड़ाव है। आगे और मेहनत करनी है। दूसरे बच्चों के लिए भी आदर्श स्थापित करें। बच्चों के तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए टैबलेट का वितरण भी किया जा रहा है। विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लैब, कम्प्यूटर सिस्टम की भी स्थापना की जा रही है। इस दौरान लखनऊ में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी हुआ।
बच्चों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में इंटर के 10 और हाईस्कूल के 12 टॉपरों को अतिथियों ने 21-21 हजार का चेक, टैबलेट, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इनके अलावा मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेलकूद अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के अखिलेश गुप्ता को 25 हजार और मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेलकूद अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले अविनाश यादव को 15 हजार की धनराशि दी गई।
समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, डीएम बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, उमाकांत मिश्र, डीसी अरविंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। डीआईओएस जयराम सिंह ने आभार जताते हुए आगामी वर्षों में भी बेहतर परिणाम की प्रतिबद्धता जताई। संचालन आनंद त्रिपाठी व ऋचा ओझा ने संयुक्त रूप से किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।