{"_id":"6b0ba6bc7e38597c5b0c6ebd","slug":"up-horror-nursing-student-uses-hidden-camera-to-expose-brother-s-alleged-2-year-abuse-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सगा भाई बना हैवान: दो साल से नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी, परिवार ने न सुनी तो युवती ने रूम में लगाया गुप्त कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगा भाई बना हैवान: दो साल से नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी, परिवार ने न सुनी तो युवती ने रूम में लगाया गुप्त कैमरा
Sun, 29 Nov 2026 10:38 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:38 AM IST
सार
यूपी के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां दो साल से नर्सिंग छात्रा से उसका सगा भाई दुष्कर्म कर रहा था। परिवार ने छात्रा की बात नहीं सुनी तो युवती ने कमरे में गुप्त कैमरा लगाया और भाई के खिलाफ सबूत जुटाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Nursing Student
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बदायूं निवासी नर्सिंग छात्रा के साथ बरेली के बारादरी इलाके में स्थित किराये के घर में उसका सगा भाई दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। युवती की शिकायत पर जब उसके परिवार ने भी गौर नहीं किया तो उसने कमरे में गुप्त कैमरा लगाकर खुद सबूत जुटा लिए। फिर उसने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने एएसपी शिवम आशुतोष को बताया कि वह बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसने 2022 में शहर के एक कॉलेज में जीएनएम कोर्स में प्रवेश लिया था। वह बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रहने लगी थी। युवती का बड़ा भाई उसी मकान में पहले से रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
युवती ने एएसपी शिवम आशुतोष को बताया कि वह बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसने 2022 में शहर के एक कॉलेज में जीएनएम कोर्स में प्रवेश लिया था। वह बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रहने लगी थी। युवती का बड़ा भाई उसी मकान में पहले से रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
युवती के मुताबिक, उसका भाई दो साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर भाई ने उसे धमकाया कि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह फंदा लगा लेगा। साथ ही, बदनामी का डर भी दिखाया तो वह खामोशी से यह सितम सहती रही। युवती ने परिजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने उसी को झूठा बताया।
विज्ञापन
17 सितंबर को जब भाई ने गलत हरकत की तो युवती ने पहले से गुप्त कैमरा लगाकर उसकी हरकतों का वीडियो बना लिया। युवती ने गांव जाकर वह वीडियो अपनी मां को दिखाया तो वह भी सन्न रह गईं। हालांकि, मां ने फिर उसी को समझाया कि इससे परिवार की बदनामी होगी। उन्होंने कहा कि वह उसके भाई की शादी कर उसे संपत्ति से बेदखल कर देंगी। उन्होंने कार्रवाई करने से उसे रोक दिया।
बदनामी से डरे घरवाले, बेटी को नजरबंद किया
इस खुलासे के बाद से परिजन बेटी पर नजर रखने लगे कि वह कहीं शिकायत न कर दे। उन्होंने उसे गांव के घर में ही नजरबंद कर लिया। छात्रा ने जब यह कहा कि उसे कॉलेज में अपनी फीस जमा करनी है तो भी परिवार ने मना कर दिया। कहा कि अब आगे पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है।समाजसेवी ने की मदद, नजरबंदी से मुक्त कराया
घर में नजरबंद युवती ने मौका पाकर बरेली में साक्षी-अजितेश ट्रस्ट नाम से सामाजिक संगठन चलाने वाली साक्षी मिश्रा को वही वीडियो व फोटो भेजकर मदद मांगी। साक्षी अपनी टीम के साथ बदायूं जिले में युवती के घर गईं और वहां के पुलिस अधिकारियों को इस बारे में बताया। अधिकारियों के आदेश पर दातागंज थाना पुलिस ने युवती को उसके घर से निकाला। इसके बाद युवती ने साक्षी के साथ बारादरी थाने पहुंचकर भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
बदायूं निवासी नर्सिंग छात्रा के साथ हुई घटना बेहद अमानवीय है। उसने खुद ही उत्पीड़न के सबूत एकत्र किए, जिससे पुलिस को आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
