{"_id":"6b0ba6bda6c1bcf93803c801","slug":"delhi-capitals-trial-camp-likely-in-kolkata-ahead-of-mini-auction-know-all-details-dates-and-venue-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2027: पहली बार कोच के तौर पर साथ दिखेंगे गांगुली-युवराज, नीलामी से पहले दिल्ली लगाएगी ट्रायल कैंप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल 2027: पहली बार कोच के तौर पर साथ दिखेंगे गांगुली-युवराज, नीलामी से पहले दिल्ली लगाएगी ट्रायल कैंप
Sun, 29 Nov 2026 09:44 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:44 AM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता में ट्रायल कैंप आयोजित करने की तैयारी कर रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स का कैंप 7 दिसंबर से प्रस्तावित है, जिसमें मुख्य कोच सौरव गांगुली और बल्लेबाजी सलाहकार युवराज सिंह खिलाड़ियों का आकलन कर सकते हैं।
विज्ञापन
युवराज और गांगुली
- फोटो : Delhi Capitals
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और युवराज सिंह पहली बार कोचिंग की भूमिकाओं में एक साथ नजर आ सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले सात दिसंबर से कोलकाता में चार दिवसीय ट्रायल कैंप आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इस कैंप में टीम के मुख्य कोच सौरव गांगुली और नवनियुक्त बल्लेबाजी सलाहकार युवराज सिंह खिलाड़ियों की प्रतिभा परख सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
नीलामी से पहले घरेलू खिलाड़ियों पर नजरें
दिल्ली कैपिटल्स का यह ट्रायल कैंप जादवपुर यूनिवर्सिटी के सेकेंड कैंपस ग्राउंड या करुणामयी स्थित 22 यार्ड्स अकादमी ग्राउंड में आयोजित किया जा सकता है। इस दौरान कई बंगाल के घरेलू क्रिकेटरों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने की उम्मीद है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले करण लाल संभावित खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज सायन घोष, कनिष्क सेठ और बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी पर भी टीम की नजर रहने की संभावना है। इस ट्रायल कैंप के जरिए गांगुली और युवराज को आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले संभावित खिलाड़ियों को करीब से देखने और उनकी क्षमता का आकलन करने का मौका मिलेगा। आईपीएल का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होना है।

केकेआर भी ईडन गार्डन्स में लगाएगी ट्रायल कैंप
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) भी आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले चार दिवसीय ट्रायल कैंप आयोजित करने पर विचार कर रही है। यह कैंप 4 से 7 दिसंबर तक ईडन गार्डन्स में हो सकता है। फ्रेंचाइजी ने इस संबंध में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) से मैदान उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया है। अगर यह कैंप आयोजित होता है तो केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर, मेंटर ड्वेन ब्रावो, सहायक कोच आंद्रे रसेल और शेन वॉटसन इसमें मौजूद रह सकते हैं। इस दौरान फ्रेंचाइजी उन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है जो फिलहाल किसी टीम से जुड़े नहीं हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी बुलाया जा सकता है।
तेज गेंदबाज आकाश दीप पर भी टीम की नजर हो सकती है। आकाश दीप पिछले सीजन में केकेआर से जुड़ने से पहले बंगाल की ओर से खेलते थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। ऐसे में ट्रायल कैंप उनके लिए भी अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका बन सकता है।

रिंकू सिंह केकेआर की कप्तानी की दौड़ में
अजिंक्य रहाणे के संन्यास लेने के बाद केकेआर में कप्तानी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पिछले सीजन में टीम के उपकप्तान रहे रिंकू सिंह कप्तानी के संभावित दावेदारों में शामिल हैं। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी रिंकू को कप्तानी के लिए मजबूत विकल्प बताया है। पठान ने रिंकू को मौजूदा टीम में सीमित विकल्पों के बीच कप्तानी के लिए सबसे बेहतर विकल्प करार दिया है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि केकेआर मिनी ऑक्शन में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को खरीदने पर विचार कर सकती है। शाई होप टीम के लिए कप्तानी का एक और विकल्प बन सकते हैं। आईपीएल का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों में जरूरी बदलाव और मजबूती के लिए खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी।