{"_id":"684a829fb2527aae4b0a4d86","slug":"video-shimla-avimukteshwaranand-saraswati-maharaj-said-government-should-declare-cow-as-the-mother-of-the-nation-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज बोले- गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज बोले- गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार
ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा स्थापित गौ ध्वज के क्रम में वीरवार शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने भारत वर्ष गी ध्वज परिक्रमा व गौ ध्वज निरीक्षण याला के दौरान कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार। बता दें कि पिछले वर्ष ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने पूरे भारतवर्ष की याता कर हर प्रदेश के प्रदेश मुख्यालय पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु गी ध्वज प्रतिष्ठा याला कर गौ ध्वज स्थापित किया था। जिसका परिणाम यह हुआ कि उस समय महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की सरकार गौमाता को राज्य माता घोषित कर कानून बनाया था। इसी क्रम में आज शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने शंकराचार्य द्वारा स्थापित गौ ध्वज का परिक्रमा की। वहीं गौमाता का पूजन अर्चन कर गौ ध्वज की पूजा आरती की। इन्होंने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य चाहते है कि देश में गौ माता की रक्षा के लिए सबसे पहले गौमाता को पशु की सूची से निकाले केन्द्र सरकार और केन्द्रीय कानून बनाते हुए गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करे केन्द्र सरकार। उक्त गौ ध्वज परिक्रमा व गौ ध्वज निरीक्षण यात्रा की पूजा अर्चना में स्थानीय शंकराचार्य के शिष्य सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।