रामगढ़ हादसा: मातम में बदली मन्नत की यात्रा; किस छोटी-सी खुशी के रास्ते 'काल' ने 13 की मौत का रास्ता ढूंढ़ा?
Ramgarh Road Accident: काल की नजर ऐसी टेढ़ी थी कि रात के अंधेरे की चिंता नहीं, कुहासे का डर नहीं, न ही भारी वाहनों से कोई खौफ और न गति पर नियंत्रण ही। छोटी-सी खुशी आने पर मन्नत की यात्रा निकली, लेकिन मौत का मंजर बन गया।
विस्तार
महामहिम ने जताया दुख
झारखंड के रामगढ़ जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 29, 2026
इसी मन्नत को पूरा करने के लिए विवेक कुमार अपने पूरे परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ शनिवार रात स्कॉर्पियो से रजरप्पा के लिए निकले थे। लेकिन, रामगढ़ के पैंकी के समीप एनएच-33 पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी गाड़ी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 14 लोगों में से 13 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में सिर्फ गाड़ी का चालक किसी तरह बच निकला, जो गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
सीएम सम्राट ने जताया दुख
झारखंड के रामगढ़ में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।
शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। इस अपार दुःख की घड़ी में बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) November 29, 2026
यहां क्लिक कर हादसे की दूसरी खबर भी पढ़ें
विवेक का पूरा परिवार खत्म, रिश्तेदार भी बने काल का ग्रास
गांव के ग्रामीण और रिश्तेदार गौतम कुमार तथा चंदन कुमार ने रुंधे गले से बताया कि विवेकानंद वर्ष 2014 से गांव में अपना निजी स्कूल चला रहे थे और क्षेत्र में उनकी काफी अच्छी प्रतिष्ठा थी। रजरप्पा जाने वाली गाड़ी में विवेक कुमार खुद, उनकी मां प्रमिला देवी, शिक्षिका पत्नी अमृता कुमारी, बेटी सोनाली, बड़ा बेटा शुभम और छोटा बेटा अमन सवार थे—यानी विवेक का पूरा हंसता-खेलता परिवार एक ही पल में खत्म हो गया। इनके साथ ममेरा भाई चंदन कुमार और राजेश, मौसेरा भाई सिंटू, एक मौसेरी बहन तथा रमाकांत समेत कुल 14 लोग यात्रा कर रहे थे।
‘बेटा को मना किए थे मत जाओ, सुबह चार बजे आई मौत की खबर’
रविवार सुबह जैसे ही जांघारों गांव में इस हृदयविदारक घटना की खबर पहुंची, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और किसी के घर चूल्हा नहीं जला। हादसे में अपने बेटे को खोने वाली राजेश की मां रेणु देवी दहाड़ मारकर रोते हुए कह रही थीं कि उन्होंने अपने बेटे को जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना और सुबह करीब चार बजे फोन पर उसके दुनिया से चले जाने की मनहूस खबर मिली। वहीं, परिवार की बुजुर्ग फुला देवी ने बिलखते हुए बताया कि घर के लोग कुछ बीमार भी चल रहे थे, इसलिए पूजा-अर्चना और मन्नत पूरी करने के लिए सभी बाल-बच्चों को साथ लेकर रजरप्पा गए थे। पूरे जांघारों गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीण पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
(इनपुट- सूरज कुमार, नालंदा)
