{"_id":"6b0b235016e354cb660d28f6","slug":"biranbahara-team-wins-cricket-tournament-trophy-defeats-nadhari-in-the-final-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-156995-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिरनबहरा की टीम ने जीती क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी, फाइनल में नदहरी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिरनबहरा की टीम ने जीती क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी, फाइनल में नदहरी को हराया
अनपरा क्षेत्र के कुलडोमरी क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अतिथि। संवाद
Link Copied
रेणुसागर। ग्राम पंचायत कुलडोमरी के टोला बिरनबहरा में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इसमें बिरनबहरा की टीम ने नदहरी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव और विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता अजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले में बिरनबहरा की टीम ने छह ओवर में पांच विकेट खोकर 82 रन बनाए। इसके बाद टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता नदहरी की टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष लालज्ञानी, संयोजक गुलाब चंद, सदस्य आलोक, राहुल, हरिनाथ, आरबी साकेत और गिरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।