{"_id":"6aa3eea8a3072c9b8c02785b","slug":"video-two-accused-arrested-in-drug-trafficking-case-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर अवैध ड्राफ्ट बीयर, 8 हुक्के और 8,800 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर अवैध ड्राफ्ट बीयर, 8 हुक्के और 8,800 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 120 लीटर अवैध ड्राफ्ट बीयर, 8 हुक्के और 8,800 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों और पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर 8 की टीम ने एक्साइज इंस्पेक्टर को साथ लेकर पठानकोट चौक स्थित बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार पर छापेमारी की। यहां से 8 हुक्के और 120 लीटर ड्राफ्ट बीयर बरामद हुई, जिसमें 50-50 लीटर के दो ड्रम और 20 लीटर का एक ड्रम शामिल है। मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 में एक्साइज और कोटपा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने हुक्का बार के मालिक शिवा ठाकुर पुत्र विजय कुमार, निवासी रेलवे रोड, धन मोहल्ला, जालंधर को गिरफ्तार किया।
वहीं, 10 सितंबर को थाना डिवीजन नंबर 8 की टीम ने एक्साइज इंस्पेक्टर के साथ नूरपुर कॉलोनी स्थित एसपी मेडीकोज पर चेकिंग की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से 8,800 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए गए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 में केस दर्ज कर पवन बजाज पुत्र सुभाष चंद्र, निवासी आकाश कॉलोनी, होशियारपुर रोड, जालंधर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने कहा कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री, नशा तस्करी और बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बारों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। मेडिकल स्टोरों, हुक्का बारों और अन्य संवेदनशील स्थानों की नियमित जांच की जा रही है, ताकि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाली गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।