{"_id":"6a85bcc345311d3f6c04ad95","slug":"video-video-satapara-ma-taja-rafatara-kara-na-mahal-va-masama-ka-ratha-ma-ka-mata-masama-gamabhara-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में तेज रफ्तार कार ने महिला व मासूम को रौंदा, मां की मौत मासूम गम्भीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में तेज रफ्तार कार ने महिला व मासूम को रौंदा, मां की मौत मासूम गम्भीर
सदरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक मासूम सहित महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल मासूम को बिसवां सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
सदरपुर के ठाकुरनपुरवा मजरा पिपराकलां निवासी शिवी सिंह (30 वर्ष) अपने पति वीरेंद्र के साथ बुधवार देर शाम दवा लेने बिसवां जा रही थी। पोखराकलां - देबियापुर मार्ग पर गोलैय्या चौराहे के पास बाइक खड़ी कर वीरेंद्र दुकान पर कुछ सामान लेने चले गये। पीछे से तेजगति से आये चौपहिया वाहन ने सड़क के किनारे खड़ी वीरेंद्र की पत्नी शिवी सिंह को रौंद दिया। बाइक पर बैठी मासूम को भी रौंद दिया।
शिवी की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कार्रवाई करते हुए दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।