{"_id":"6aa991da4dbec6e074054a94","slug":"body-of-missing-youth-found-in-pond-murder-alleged-sitapur-news-c-102-1-slko1055-163973-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लापता युवक का तालाब में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लापता युवक का तालाब में मिला शव, हत्या का आरोप
Wed, 16 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
अमित सिंह
खैराबाद। एक सप्ताह से लापता बनका जलालपुर निवासी अमित सिंह (35) का शव मंगलवार को गांव के ही एक तालाब में उतराता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात निकलकर सामने आई।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजनों के अनुसार अमित आठ सितंबर को घर से बाइक लेकर अशरफपुर जाने की बात कहकर निकले थे। वापस न लौटने पर जब उनकी तलाश की गई तो उसी दिन शाम को अमित की बाइक पड़ोस के गांव लालतानगर में खड़ी मिली।
परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। तुरंत ही तीन टीमों को लगाया गया। कोई पता न चलने पर पत्नी नेहा की तहरीर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। मंगलवार को शव मिलने के बाद अमित के ममेरे भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लालतानगर गांव के ही एक युवक से अमित का विवाद चल रहा था। वहीं पर बाइक भी पाई गई है, आशंका है कि युवक ने ही अमित की हत्या की है। खबर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वीडियोग्राफी, दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। रिपोर्ट में छह-सात दिन पहले डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। लापता होने की जानकारी मिलने पर पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं।
लोगों से पूछने पर पता चला था कि युवक उस दिन नशे की हालत में था। बाइक लेकर वह एक स्थान पर गिर भी गया था। एक महिला ने उसको उठाकर किनारे बैठाया था। नशे की लत में अमित ने अपना एक ऑटो भी बेच दिया था। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।