फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sushant singh rajput disha salian cbi fir neeraj kumar bablu uddhav thackeray

बिहार: दिशा सालियान केस में सीबीआई एफआईआर के बाद नीरज बबलू का बड़ा दावा, बोले- सुशांत की मौत का राज भी खुलेगा

Tue, 15 Sep 2026 02:52 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 02:52 PM IST
सार

दिशा सालियान केस में सीबीआई की एफआईआर के बाद सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने बड़ा दावा किया है। सहरसा स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिशा सालियान की मौत के मामले में हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे की सच्चाई भी सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
sushant singh rajput disha salian cbi fir neeraj kumar bablu uddhav thackeray
नीरज कुमार बबलू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। दिशा सालियान मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने जांच आगे बढ़ाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटनाक्रम के बाद सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई, भाजपा विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने मंगलवार को सहरसा स्थित अपने आवास पर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर दिशा सालियान की हत्या के आरोपियों को पकड़ा जाता है तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे की सच्चाई भी सामने आ जाएगी और उनके कातिल बेनकाब होंगे।

विज्ञापन

उद्धव सरकार पर लगाया मामले को दबाने का आरोप

मीडिया से बातचीत में नीरज कुमार बबलू ने महाराष्ट्र की तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, तब परिवार के लोग मुंबई गए थे। वहां की स्थिति देखकर उन्हें उसी समय लग गया था कि सुशांत और दिशा सालियान की मौत के तार आपस में जुड़े हुए हैं। उनका दावा है कि अगर उसी समय दिशा सालियान के मामले का पर्दाफाश हो जाता तो सुशांत की मौत के पीछे की सच्चाई भी सामने आ जाती।

विज्ञापन


नीरज बबलू ने आरोप लगाया कि उस समय महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार थी और वह उनके खिलाफ थी। उनके मुताबिक, सरकार ने जानबूझकर दोनों मामलों को दबाया। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार आवाज उठाए जाने के बाद मामला सीबीआई तक पहुंचा, लेकिन तब तक कथित तौर पर कई सबूत नष्ट कर दिए गए और तथ्यों को छिपाने की कोशिश की गई। उनका कहना था कि इसी वजह से सीबीआई को भी जांच के दौरान सबूत जुटाने में परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बदली तो दिशा के पिता को जगी न्याय की उम्मीद

भाजपा विधायक ने कहा कि उस समय दिशा सालियान के पिता गहरे सदमे में थे। हालांकि, महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद जब भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें संरक्षण और न्याय मिलने की उम्मीद जगी। इसके बाद दिशा के पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने मामले में जांच आगे बढ़ाई है और एफआईआर दर्ज कर ली है।

'दिशा के कातिल पकड़े गए तो सुशांत की मौत का राज भी खुलेगा'

नीरज कुमार बबलू ने सीबीआई की कार्रवाई पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब इस मामले में आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दिशा सालियान के कातिल पकड़े जाते हैं तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला भी पूरी तरह साफ हो जाएगा। उनके मुताबिक, इससे यह भी पता चलेगा कि सुशांत की मौत के पीछे कौन-कौन से बड़े लोग शामिल थे और उनकी हत्या की वजह क्या थी।



उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है और कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। नीरज बबलू ने दावा किया कि सीबीआई की इस कार्रवाई से सुशांत के परिवार, बिहार के लोगों और देश-दुनिया में मौजूद उनके करोड़ों प्रशंसकों को एक बार फिर उम्मीद जगी है कि अब सुशांत की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों तक जांच पहुंचेगी और उन्हें न्याय मिल सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed