- कालानमक चावल का सीड सर्टिफिकेशन सेंटर बनाने की शुरू हुई कवायद - बीज की गुणवत्ता जांच के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेंगे जिलाधिकारी संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर। जिले में कालानमक धान के सीड सर्टिफिकेशन सेंटर बनाने की कवायद हुई है। जिले में हुए राइस क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में चावल की गुणवत्ता की जांच के लिए लैब बनाने की मांग उठी, तो जिला प्रशासन ने भी इस दिशा में प्रयास शुरू किया है। अब जिले में कालानमक चावल का सीड सर्टिफिकेशन सेंटर बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिले में कालानमक चावल की गुणवत्ता की जांच नहीं होने के कारण चावल की कीमत का निर्धारण नहीं हुआ है। इस कारण मिलावटी चावल को भी बिचौलिए असली चावल की कीमत पर बेच दे रहे हैं। इससे चावल की मांग में भी कमी आ रही है, जबकि निर्यात के लिए लैब की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन से सीड सर्टिफिकेशन सेंटर बनाने की कवायद शुरू की है। यह सेंटर बन जाएगा तो किसान बीज की गुणवत्ता की जांच करा सकते हैं। वहीं उस लैब में ही चावल की गुणवत्ता की जांच भी जा सकेगी। वहीं लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग के सचिव प्रांजल यादव ने बताया कि सिद्धार्थनगर या गोरखपुर क्षेत्र के किसी अन्य जिले की लैब में ही कालानमक चावल के गुणवत्ता की जांच कराने की कोशिश शुरू की गई है। यदि दूसरे जिले में लैब बनाया गया तो सिद्धार्थनगर में सैंपल कलेक्शन सेंटर बना दिया जाएगा।
जिले में कालानमक चावल 11000 से 20000 रुपये क्विंटल तक के दर पर बेचे जा रहे हैं, इसमें खरीदार भ्रमित हो रहे हैं कि कौन सौ चावल असली है और कौन नकली। जिला प्रशासन ने इस बार फसल कटाई से कालानमक चावल की परंपरागत सहित अन्य प्रजातियाें का सर्वे करके कीमत निर्धारण की योजना बनाई थी, लेकिन योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाया। साल 2018 में कालानमक चावल को ओडीओपी में शामिल होने के बाद रकबा 15 हजार हेक्टेयर तक पहुंचा गया था, लेकिन मिलावट के कारण मांग और कीमत में गिरावट आई तो रकबा भी कम हुआ है। -------- वर्जन कालानमक चावल की गुणवत्ता के लिए जिले में सीड सर्टिफिकेशन सेंटर बनाने की योजना बनी है। सेंटर बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसमें लैब की सुविधा होगी और चावल के सैंपल की जांच भी हो जाएगी। -डॉ. राजा गणपति आर., जिलाधिकारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।