Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Weather remained pleasant on Diwali, sunny during the day, with a comfortably cool chill in the evening

Siddharthnagar News: दिवाली पर मौसम रहा मेहरबान, दिन में धूप तो शाम को सुहानी रही ठंड

Sun, 08 Nov 2026 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Nov 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Weather remained pleasant on Diwali, sunny during the day, with a comfortably cool chill in the evening
- बारिश और तेज हवा नहीं चलने से त्योहार के आयोजनों में नहीं पड़ा खलल, आतिशबाजी के धुएं से रात में बढ़ी धुंध
विज्ञापन

- दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान
सिद्धार्थनगर। दिवाली पर रविवार को मौसम मेहरबान रहा। सुबह हल्की धुंध के बीच निकली धूप ने दिन को खुशनुमा बनाया तो शाम ढलने के साथ मौसम सुहाना हो गया। बारिश और तेज हवा नहीं चलने से त्योहार के उल्लास में कोई खलल नहीं पड़ा। मौसम अनुकूल रहने से बाजारों में खरीदारी, घरों में दीप सजाने और मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोगों की आवाजाही बनी रही। दिन का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शाम को तापमान गिरने से हल्की ठंडक महसूस हुई।
जिले के सभी हिस्सों में सुबह से ही आसमान में हल्की धुंध के बीच धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हुई, लेकिन नवंबर के मौसम के चलते गर्मी का असर अधिक नहीं रहा। शाम को तापमान में गिरावट से लोगों को बाहर निकलने में सहूलियत हुई। दिवाली की शाम घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ दीप जलाए गए। मौसम साफ रहने से आतिशबाजी करने वालों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

दिन में मौसम अनुकूल रहने का असर त्योहार की तैयारियों पर भी दिखा। सुबह से ही लोग घरों की साफ-सफाई और पूजन की तैयारियों में जुटे रहे। शाम को परिवार के साथ मंदिरों और रिश्तेदारों के यहां जाने वालों को भी मौसम ने राहत दी। बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। खासकर बच्चों और युवाओं ने खुले स्थानों पर आतिशबाजी का आनंद लिया। हालांकि, पटाखों से निकलने वाले धुएं के कारण रात में वातावरण में धुंध बढ़ गई। इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को दिक्कत होने की आशंका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह और रात में बढ़ने लगी ठंड
मौसम में बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होने से लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार सोमवार को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed