Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Anant-Singh-gift-Defender-₹2.5-crore-son-in-law-daughter-wedding-BMW-son

बिहार: अनंत सिंह बेटी की शादी में दामाद को देंगे 2.5 करोड़ की डिफेंडर, बेटे के लिए भी बीएमडब्लू तैयार

Tue, 10 Nov 2026 07:55 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 07:55 AM IST
सार

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को पैतृक गांव लदमा में होगी। होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को 2 से 2.50 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर देने की चर्चा है। इसी दौरान बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होगा, जिसके लिए बीएमडब्ल्यू कार देने की तैयारी बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Anant-Singh-gift-Defender-₹2.5-crore-son-in-law-daughter-wedding-BMW-son
अनंत सिंह दामाद को देंगे डिफेंडर कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह के घर शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है। समारोह को भव्य बनाने के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर मंडप और पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। दामाद के लिए करोड़ों की लग्जरी एसयूवी, बेटे के लिए बीएमडब्ल्यू कार, घुड़दौड़ के विजेताओं को महंगी गाड़ियां और मेहमानों के लिए 150 तरह के पकवानों की व्यवस्था की चर्चा है।
विज्ञापन


दामाद को लैंड रोवर डिफेंडर देने की तैयारी
शादी में सबसे ज्यादा चर्चा अनंत सिंह की ओर से होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को दिए जाने वाले उपहार की है। बताया जा रहा है कि उन्हें करीब 2 से 2.50 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर भेंट की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी पटना पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


ऋषिकेश कुमार बिहटा के रहने वाले हैं। वह कमांडेंट रणविजय कुमार के पुत्र हैं और अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए कर चुके हैं। हालांकि, डिफेंडर का कौन-सा वैरिएंट उपहार में दिया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इस एसयूवी के टॉप वैरिएंट की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये तक बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घुड़दौड़ के विजेताओं को मिलेंगे महंगे इनाम
शादी समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले को महिंद्रा थार दी जाएगी। दूसरे स्थान के विजेता को बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को स्कूटी देने की तैयारी है। इस तरह विवाह समारोह में पारिवारिक रस्मों के साथ खेल प्रतियोगिता और इनामों का भी आयोजन होगा।

बेटे के जनेऊ संस्कार में BMW की सौगात
शिवांगी की शादी के साथ अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव सिंह का जनेऊ संस्कार भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बेटे को बीएमडब्ल्यू कार भेंट करने की तैयारी की बात सामने आई है। यानी एक ही आयोजन में होने वाले दामाद के लिए लैंड रोवर डिफेंडर और बेटे के लिए बीएमडब्ल्यू कार चर्चा में हैं।

10 बीघा में बनेगा मंडप, 30 फीट ऊंचा होगा जयमाला मंच
25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में होने वाले समारोह के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। करीब 10 बीघा जमीन पर मंडप और विशाल पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। जयमाला के लिए 30 फीट ऊंचा मंच बनाया जा रहा है। सजावट में विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा। टेंट लगाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मऊ से आए कारीगरों को सौंपी गई है।

150 तरह के व्यंजन, 4 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था
मेहमानों की खातिरदारी के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। समारोह में करीब 150 तरह के व्यंजन परोसने की तैयारी है। मेन्यू में बिहार के पारंपरिक पकवानों के साथ दूसरे राज्यों के व्यंजन भी शामिल होंगे। काजू कतली और सिलाव का खाजा भी मेहमानों को परोसा जाएगा। आयोजकों की योजना करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था करने की है।


बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों को भी न्योता
शादी समारोह में राजनीति के साथ फिल्म और मनोरंजन जगत की हस्तियों को भी आमंत्रित किए जाने की बात सामने आई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, अभिनेत्री अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, सांसद रवि किशन, मनोज तिवारी, आयशा खान और गायक उदित नारायण को भी आमंत्रित किए जाने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तीन दर्जन से अधिक कलाकारों को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा दुबई से छह मॉडल के भी समारोह में पहुंचने की तैयारी की चर्चा है। हालांकि, आमंत्रित हस्तियों की वास्तविक उपस्थिति की पुष्टि समारोह के दौरान ही होगी। शाही सजावट, महंगे उपहार, फिल्मी सितारों को निमंत्रण और बड़े पैमाने पर भोजन की व्यवस्था के चलते शिवांगी की शादी को लेकर बिहार में चर्चा तेज है। इसी समारोह में होने वाले अभिनव के जनेऊ संस्कार ने आयोजन को और खास बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed