{"_id":"6ad358369a8206771f001b53","slug":"video-voters-party-international-workers-staged-a-sit-in-protest-in-shahjahanpur-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने दिया धरना, वोटर शिप की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने दिया धरना, वोटर शिप की उठाई मांग
Mukesh Kumar
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:42 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल ने महंगे बिजली बिल, कर्ज वसूली के दबाव से मुक्ति, रोजगार या वोटर शिप की मांग को लेकर जीआईसी मैदान में धरना दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें कहा गया कि जब देश का आम नागरिक दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने में असमर्थ है, तब बिजली बिल और कर्ज वसूली के लिए उस पर दबाव उसकी आर्थिक स्थिति को और गंभीर बनाता है। मांग की गई कि 18 वर्ष के प्रत्येक युवा को रोजगार का अवसर दिया जाए या वोटर शिप अधिकार के तहत 11,900 रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस दौरान सुरपति सिंह, अनिल कुमार, राजवीर राठौर, अभिषेक सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, सत्यवीर सिंह, बलवीर राठौर, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।