{"_id":"6ad2e1c26f28e411e40b42ad","slug":"video-food-safety-department-conducts-late-night-raids-in-ferozepur-inspects-shops-in-khai-pheme-and-puda-market-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात छापेमारी, खाई फेमे और पुड्डा मार्केट में दुकानों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात छापेमारी, खाई फेमे और पुड्डा मार्केट में दुकानों की जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाई फेमे और फिरोजपुर सिटी की पुड्डा मार्केट में खाने-पीने की दुकानों, रेहड़ियों और फास्ट फूड विक्रेताओं की अचानक जांच की। इस दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुड्डा मार्केट में कुछ दुकानों पर गंदगी और सफाई की कमी पाए जाने पर मौके पर ही कमियों को दूर करने के लिए कहा गया।
फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव कुमार के अनुसार, खाई फेमे में जांच के दौरान रेहड़ी चालकों और दुकानदारों को खाने-पीने की चीजें तैयार करते और बेचते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों को धूल, मक्खियों और अन्य गंदगी से बचाकर रखने, साफ कपड़े पहनने, सिर पर कैप लगाने और हाथों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
विभाग ने दुकानदारों को आवश्यकतानुसार फूड सेफ्टी लाइसेंस या पंजीकरण करवाकर ही कारोबार करने की हिदायत दी। साथ ही चटनी और अन्य खाद्य पदार्थों में गैर-स्वीकृत रंगों का इस्तेमाल न करने को कहा गया।
जांच के दौरान मिठाइयों पर लगाए जाने वाले चांदी के वर्क की शुद्धता को लेकर भी लोगों को सावधान किया गया। विभाग ने अपील की कि मिठाइयां विश्वसनीय दुकानों से खरीदें और मिलावटी सामग्री से बचें।
विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाना दुकानदारों की जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।