Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Three people, including the district president of the Punjab Students Union, have been named in the case of tearing of a government flex board in Faridkot.
{"_id":"6ad3014135ba0e0d640f757a","slug":"video-three-people-including-the-district-president-of-the-punjab-students-union-have-been-named-in-the-case-of-tearing-of-a-government-flex-board-in-faridkot-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में सरकारी फ्लेक्स बोर्ड फाड़ने के मामले में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की जिला अध्यक्ष समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में सरकारी फ्लेक्स बोर्ड फाड़ने के मामले में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की जिला अध्यक्ष समेत तीन नामजद
मानसा के सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मौत के मामले को लेकर 2 दिन पहले पंजाब बंद के दौरान फरीदकोट शहर में पंजाब सरकार के फ्लेक्स बोर्ड फाड़ने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की जिला अध्यक्ष हरवीर कौर समेत तीन नामजद और उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(4) और पंजाब प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी एक्ट, 2014 की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, परमिंदर सिंह झोटा की मौत के मामले को लेकर पंजाब बंद के दौरान फरीदकोट शहर में विभिन्न स्थानों पर पंजाब सरकार के प्रचार संबंधी लगाए गए फ्लेक्स बोर्डों को प्रदर्शनकारियों ने फाड़ दिया था। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई थीं, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि परमिंदर सिंह झोटा की मौत के मामले को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सरकारी फ्लेक्स बोर्डों को नुकसान पहुंचाया है। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की जिला अध्यक्ष हरवीर कौर, नौजवान भारत सभा के नौनिहाल सिंह और सुखदीप सिंह समेत उनकेअज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया है। बता दें कि उस दिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बोर्ड फाड़ने से रोका भी था और उनकी डीएसपी तरलोचन सिंह के साथ बहस भी हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।