फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Mahakal Adorned with Bhang and Silver Crown During Bhasma Aarti, Revised Timings Announced

उज्जैन: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुआ बाबा का अलौकिक शृंगार, त्रिपुंड और त्रिशूल से सजा दरबार

Sat, 17 Oct 2026 07:32 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 07:32 AM IST
Ujjain: Mahakal Adorned with Bhang and Silver Crown During Bhasma Aarti, Revised Timings Announced
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज अश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शनिवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शनिवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। 

ये भी पढ़ें: एमपी में ‘आशीर्वाद का दीया’ पर बवाल! डेडलाइन के 6 मिनट बाद आया टेंडर, फिर भी कंपनी को मिला 4.27 करोड़ का काम

आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का भांग से शृंगार कर त्रिपुंड, त्रिशूल ओर त्रिनेत्र भी लगाए गए। आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

आरती का समय
• भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
• दद्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
• भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
• संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
• संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
• शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए ये हैं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008
श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल दर्शन आरती पूजन दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों पर प्राप्त कर सकते हैं-
0734-2559272
2559275
2559276
2559277
 
भस्म आरती
भस्म आरती- फोटो : credit
 
भस्म आरती
भस्म आरती- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: दो पशुओं की करंट से मौत, बची पशुपालक की जान

17 Oct 2026

VIDEO: सरकारी रिकॉर्ड में 603 गायें दर्ज, मौके पर मिलीं सिर्फ 449

16 Oct 2026

VIDEO: आगरा में मैक्स गाड़ी ने चार युवतियों को राैंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

16 Oct 2026

VIDEO: रामसेतु निर्माण के साथ लंका कूच, अंगद की ललकार से गूंजा रावण दरबार

16 Oct 2026

हमीरपुर: सदर बस स्टैंड के पास सड़क पर लेटा युवक, यातायात प्रभावित

16 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: जड़ी-बूटी की आड़ में पटाखा सामग्री का कारोबार, दस कुंतल कच्चा माल बरामद

16 Oct 2026

VIDEO: पीडीडीयू जंक्शन पर पलटा ट्रेन का कोच, एनडीआरएफ ने चलाया मॉकड्रिल अभियान

16 Oct 2026
विज्ञापन

टूर से कानपुर लौट रही स्कूल बस में लगी आग, छात्रों-शिक्षकों में चीख-पुकार

16 Oct 2026

कानपुर: हाईवे पर चलती कार आग का गोला बनी, परिवार बचा

16 Oct 2026

धनीपुर मंडी के बाहर जाम, अंदर भीगता धान

16 Oct 2026

Meerut: लक्ष्मण ने काटी सुपर्णखा की नाक, मंचन देखने उमड़े दर्शक

16 Oct 2026

Meerut: चित्रकूट में श्रीराम से मिलने पहुंचे भरत, भावुक हुआ मंचन

16 Oct 2026

Meerut: भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

16 Oct 2026

अखाड़ा केसरी दंगल के लिए 17 और 18 अक्तूबर को होंगे ट्रायल

16 Oct 2026

प्रदर्शन को लेकर क्या रही दिल्ली पुलिस की रणनीति

16 Oct 2026

फरीदाबाद सेक्टर 76 में लावारिस कुत्तों से परेशान निवासियों ने मंत्री राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन

16 Oct 2026

गाजियाबाद के मोदीनगर में हनुमानपुरी कॉलोनी में दो समुदायों संघर्ष

16 Oct 2026

लेट राव महाबीर सिंह मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ ने पीएसए को 3-2 से हराया

16 Oct 2026

फरीदाबाद में सड़क खराब, शुल्क 3 बार बढ़ा

16 Oct 2026

मंडला में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आई युवती की मौके पर मौत; पिता भी हुए घायल

16 Oct 2026

Meerut: वनवास के दौरान सीता ने श्रीराम को सुनाया अशुभ स्वप्न का प्रसंग

16 Oct 2026

गोवंश के अवशेष मिलने की घटना में वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

16 Oct 2026

Video: आलमबाग सिंधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई श्री दुर्गा पूजा

16 Oct 2026

VIDEO: ब्रह्माकुमारी केंद्र पर सजीं नवदुर्गा की चैतन्य झांकियां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

16 Oct 2026

320 साल पुराने दक्षिण मां काली मंदिर में ताला चढ़ाने से पूरी होती मन्नत, सप्तमी पर उमड़ते हैं श्रद्धालु

16 Oct 2026

VIDEO: पैदल वन को चले भगवान श्रीराम, श्रद्धालुओं ने बिछाए फूल

16 Oct 2026

VIDEO: सौभरि वन में जिलाधिकारी ने रोपा चंदन का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

16 Oct 2026

VIDEO: कचरा बीनने वालों की भी बन रही है डिजिटल पहचान

16 Oct 2026

VIDEO: मंच पर नहीं आईं पलक मुच्छल, जमकर हंगामा

16 Oct 2026

बदजुबानी: भाजपा विधायक को कहा आप गधे हो, ओबीसी महासभा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से तीखी बहस

16 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed