{"_id":"6ad328f20e559aff1301fae8","slug":"video-family-members-halt-deepak-last-rites-awaiting-mla-arrival-in-shahjahanpur-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बंदीगृह में मौत का मामला, विधायक के आने तक परिजनों ने रोका दीपक का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बंदीगृह में मौत का मामला, विधायक के आने तक परिजनों ने रोका दीपक का अंतिम संस्कार
Mukesh Kumar
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:21 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर कचहरी के बंदी गृह में आरोपी दीपक उर्फ टाइमपास की मौत के मामले में शनिवार को अंतिम संस्कार को लेकर गतिरोध बना रहा। परिजनों ने विधायक चेतराम के मौके पर आने तक अंतिम संस्कार रोक दिया। उनका कहना है कि विधायक से वार्ता के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद रात करीब आठ बजे दीपक का शव घर पहुंचा था। पुलिस रात में ही अंतिम संस्कार कराना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने रात में अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। शनिवार सुबह सीओ प्रवीण मलिक के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
दोपहर करीब 12 बजे परिजन शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे और शव को चिता पर रख दिया। इसी दौरान पीलीभीत से आए दो लोगों ने विधायक चेतराम को बुलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। थाना प्रभारी आरके रावत ने फोन पर विधायक से बात की। विधायक ने मौके पर आने का आश्वासन दिया है। फिलहाल श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार रुका हुआ है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजनों को समझाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।