{"_id":"6ad30bf29502416f46019d40","slug":"video-sita-haran-staged-at-ocf-ramlila-in-shahjahanpur-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: ओसीएफ रामलीला में सीता हरण का मंचन, भावुक हुए दर्शक; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: ओसीएफ रामलीला में सीता हरण का मंचन, भावुक हुए दर्शक; देखें वीडियो
Mukesh Kumar
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:17 AM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में फैक्टरी स्टेट की रामलीला में शुक्रवार को सीता हरण का मंचन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी में सीता हरण के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके जटायु उद्धार, राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन भी किया गया। मंचन में दिखाया गया कि शूर्पणखा की नाक काटे जाने और खर-दूषण व त्रिशिरा के वध से क्रोधित रावण ने मामा मारीच के साथ मिलकर सीता हरण की योजना बनाई। मारीच स्वर्ण मृग का रूप धारण कर राम को कुटिया से दूर ले गया। इसके बाद साधु का वेश धारण कर रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। उन्हें लंका ले जाते समय पक्षीराज जटायु ने रावण से युद्ध किया, लेकिन रावण ने उनके पंख काट दिए। रावण के किरदार में निर्देशक अंकित सक्सेना ने छाप छोड़ी। मंचन में हनुमान की राम से भेंट, बाली वध का मंचन भी किया गया। इससे पहले सचिव एके व्यास, देवेश दीक्षित, सुरक्षा पर्यवेक्षक राममोहन अग्निहोत्री ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर मंचन का शुभारंभ किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।