{"_id":"6abbeb061b807b4bf30ec647","slug":"video-shahjahanpur-arya-kanya-pathshala-emerges-winner-in-girls-kho-kho-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बालिका खो-खो में आर्य कन्या पाठशाला बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बालिका खो-खो में आर्य कन्या पाठशाला बनी विजेता
शाहजहांपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग की जनपदीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल के मैदान में हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-19 में आर्य कन्या पाठशाला ने बाजी मारी है।
मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में जीजीआईसी पुवायां ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जीआईसी कांट उपविजेता रहा। अंडर-14 वर्ग में जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवकली बंडा विजेता और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मौजमपुर उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुवायां उपविजेता रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान वर्तिका रस्तोगी, सत्यपाल सिंह, सचिन प्रेमी, रामप्रसाद, अंग्रेज सिंह, नवजोत सिंह और नीतिन कुरील आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।