{"_id":"6abb9a24454a7ee7c709e7b8","slug":"video-the-dtp-team-carried-out-a-demolition-drive-against-illegal-colonies-in-bahadurgarh-city-and-barkatabad-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीटीपी की टीम ने बहादुरगढ़ शहर और बरकताबाद में अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीपी की टीम ने बहादुरगढ़ शहर और बरकताबाद में अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार की ओर से मंगलवार को बहादुरगढ़ शहर और बरकताबाद गांव के राजस्व क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। जिला नगर योजनाकार अंजू ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों में किए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया।
उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब 8.5 एकड़ में विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी में कार्रवाई की गई। यहां एक निर्माणाधीन ढांचा, 15 डीपीसी तथा मिट्टी से बनाई गई सड़क नेटवर्क को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार बरकताबाद गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब 1.5 एकड़ में विकसित की जा रही एक अन्य अनधिकृत कॉलोनी में दो डीपीसी और मिट्टी की सड़कों को तोड़ा गया।
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार सुदेश की मौजूदगी में पुलिस बल की सहायता से की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेक्टर-9 थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
अंजू ने लोगों से अपील की कि वे अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से कॉलोनी और निर्माण की वैधता की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।