{"_id":"6abbde056468e5f03701353d","slug":"video-congress-protests-against-chief-election-commissioner-in-shahjahanpur-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
Mukesh Kumar
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:19 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में कथित वोट चोरी को मुद्दा बनाए कांग्रेस ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज को बुलंद किया। इस बीच युवा कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। एक कार्यकर्ता ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर हाथों को जंजीर से बांधकर विरोध जताया।
मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धरनास्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव व ब्रज क्षेत्र प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस बीच पूर्व जिलाध्यक्ष इरफान खान ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर वहां पहुंचे। उनके हाथ जंजीरों से बंधे थे। कार्यकर्ताओं उन्हें खींचते हुए ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो का नारा लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस बीच नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपने पद की गरिमा को तार-तार कर दिया है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े होने वाले लोगों के खिलाफ उनकी भूमिका संदेहास्पद है। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अल्पसंख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां, धर्मेंद्र दीक्षित, कुमुद गंगवार,अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, अनस इकबाल, रामजी अवस्थी, अर्चना कटारिया, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।