{"_id":"6abaa4b3a54fcaa5f10fe014","slug":"power-supply-back-on-track-in-the-city-situation-grim-in-rural-areas-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-186004-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शहर में बिजली आपूर्ति पटरी पर, ग्रामीण इलाकों में स्थिति खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शहर में बिजली आपूर्ति पटरी पर, ग्रामीण इलाकों में स्थिति खराब
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मुकरमपुर फीडर पर झुके खंभे पर तारों को सही करते कर्मचारी। स्रोत: निगम
शाहजहांपुर। लगातार बारिश होने की वजह से शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पटरी पर आ गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों में संकट बरकरार है।
लगातार बारिश होने की वजह से शहर की आपूर्ति पटरी से उतर गई थी। रविवार तड़के तक बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में फॉल्ट होने पर मऊ बासक, मोक्षधाम क्षेत्र में खन्नौत नदी के जलस्तर के बढ़ने के चलते फॉल्ट तलाशना संभव नहीं हो सका।
ऐसे में गोविंदगंज उपकेंद्र से लाइन को जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया गया। सोमवार को अब्दुल्लागंज उपकेंद्र पर शाम चार बजे 11 केवीए पैनल पर कार्य कराया गया। इसके चलते एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि नगर की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।
--
अटसलिया उपकेंद्र का मुकरमपुर फीडर भी शुरू
शुक्रवार की शाम को अटसलिया उपकेंद्र के मुकरमपुर फीडर की आपूर्ति बारिश के चलते बाधित हो गई थी। अवर अभियंता संजीव शर्मा के नेतृत्व में टीम ने लाइन पर गश्त की तो कई जगहों पर पेड़ गिरे मिले। टीम ने अन्य लाइनों को दुरुस्त कराया। मुकरमपुर फीडर की लाइन को सोमवार को तीन बजे लाइन फॉल्ट को खत्म कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
इसी तरह निगोही उपकेंद्र के तालगांव में शुक्रवार शाम से गुल बिजली सोमवार की दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी गई। तीन घंटे ही आपूर्ति चल पाई थी और फिर से ठप हो गई। शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई थी।
--
पाली फीडर के ग्रामीण इलाकों में चार दिन से बिजली नहीं
तेज बारिश के चलते शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जलालाबाद के पाली फीडर से संबद्ध गांवों की आपूर्ति ठप कर दी गई थी। फीडर की लाइनों पर खंभे टूटने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं थी। तेज हवा के चलते कई जगह पर खंभे झुक गए। अभी कई गांवों की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। उमराह, भानपुर, बरेंडा समेत तमाम गांवों की बिजली आपूर्ति चार दिन से प्रभावित है। बिजली जाने से लोगों के घरों में सबमर्सिबल, मोटर नहीं चलने से पानी का संकट है।
--
बारिश के बाद पहले 33 केवीए और फिर 11 केवीए लाइनों को सही कराया गया। अब ब्रांच लाइनें बंद हैं, जिन पर काम कराया जा रहा है।
-अनुज प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बिजली नहीं आने पर किया प्रदर्शन
कुर्रियाकलां। जलालाबाद विद्युत उपकेंद्र के अफतियापुर फीडर से जुड़े नगलाजाजू गांव में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से सोमवार की शाम सात बजे तक 80 घंटे बीतने पर भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से नाराज गांव वालों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गांव वालों का आरोप है कि विद्युत कर्मचारियों की उदासीनता के कारण तीन दिन बाद भी गांव की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई जबकि अफतियापुर फीडर से जुड़े अन्य गांवों की आपूर्ति चालू हो चुकी है। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि तेज हवा से जलालाबाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडरों के 17 खंंभे टूटे हैं। इसीलिए कुछ लाइनों की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि लाइनो में सुधार के लिए कर्मचारियों की कई टीमें लगी हैं और मंगलवार को सुबह तक सभी गांवों में आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। संवाद