फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo Delhi-Mumbai Flight Diverted to Surat Due to Bad Weather and Turbulence

इंडिगो: मुंबई में नहीं उतर सका विमान; सवा घंटे तक लैंडिंग की कोशिश हुई, कई घंटों से सूरत में ही फंसे यात्री

Tue, 29 Sep 2026 08:42 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 29 Sep 2026 08:42 PM IST
सार

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम और टर्बुलेंस के कारण मुंबई में लैंड नहीं कर सकी। विमान करीब सवा घंटे हवा में रहा, जिसके बाद उसे सूरत एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहीं, यात्रियों के मुताबिक, रात 8 बजे तक विमान सूरत एयरपोर्ट पर ही मौजूद था।

विज्ञापन
IndiGo Delhi-Mumbai Flight Diverted to Surat Due to Bad Weather and Turbulence
सूरत एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 864 खराब मौसम और टर्बुलेंस के कारण मुंबई में निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को शाम करीब 5:45 बजे मुंबई पहुंचना था, लेकिन मौसम की स्थिति खराब होने के चलते लैंडिंग में देरी हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पायलट ने मुंबई एयरपोर्ट पर विमान उतारने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद विमान करीब सवा घंटे तक हवा में रहा। स्थिति को देखते हुए फ्लाइट को मुंबई के बजाय सूरत एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जहां विमान को उतारा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो की वेबसाइट पर दिख रही अलग स्थिति
हालांकि, इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर पीएनआर चेक करने पर फ्लाइट की स्थिति अलग दिखाई दे रही है। वेबसाइट के मुताबिक, 6E 864 करीब 1 घंटे 16 मिनट की देरी के साथ शाम 7:01 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुकी है। ऐसे में वेबसाइट पर दिखाई जा रही जानकारी और मौके पर मौजूद यात्रियों की स्थिति में अंतर नजर आ रहा है।




सूरत एयरपोर्ट पर ही विमान, यात्री इंतजार में
वहीं, यात्रियों के मुताबिक, रात 8 बजे तक विमान सूरत एयरपोर्ट पर ही मौजूद था। यात्रियों को मुंबई पहुंचाने के लिए आगे क्या व्यवस्था की जाएगी, इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। यात्री एयरलाइन की ओर से अगली सूचना और मुंबई रवाना होने के समय का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed