बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड-साउथ से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में इन दिनों थिएटर्स में लगी हुई हैं। जानिए आज मंगलवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
2 of 6
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाखों में सिमटी 'मिर्जापुर द मूवी'
4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर अपने 26 दिन पूरे कर चुकी है। इसी के साथ अब अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म की कमाई भी लाखों में सिमट गई है। आज मंगलवार को इसने 54 लाख की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 228.19 करोड़ हो गया है।
3 of 6
हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' की भी गिरी कमाई
- नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है।
- इस मूवी को रिलीज हुए 54 दिन हो गए हैं।
- सिर्फ 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 311.86 करोड़ का टोटल बिजनेस कर लिया है।
- आज फिल्म ने 2.58 करोड़ की कमाई की।
4 of 6
एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर
- फोटो : यूट्यूब
'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' ने कितनी की कमाई?
7 साल बाद मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' नए नाम के साथ वापस आई है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और आज पांचवें दिन फिल्म ने 1.80 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.60 करोड़ रुपये हो गया है।
5 of 6
फिल्म 'द पैराडाइज'
- फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie
'द पैराडाइज' का कलेक्शन
साउथ के सुपरस्टारा नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की बात करें, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत अच्छी रही है। आज फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। फिल्म के लिए पहला हफ्ता बेहद खास रहा है। आज मंगलवार को इसने 3.51 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म ने टोटल 100.61 करोड़ का कारोबार कर लिया है।